रांची, जून 2 -- रांची, संवाददाता। रिम्स के डेंटल कॉलेज स्थित ओरल एवं मैक्सिलोफैशियल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक जटिल सर्जरी कर 14 वर्षीय किशोरी के जबड़े से करीब चार किलो वजनी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। हजारीबाग की रहने वाली किशोरी पिछले तीन वर्षों से इस गंभीर समस्या से जूझ रही थी। ट्यूमर के लगातार बढ़ने के कारण उसे खाना खाने और सामान्य जीवन जीने में काफी परेशानी हो रही थी। परिजनों के अनुसार, इलाज के लिए कई अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद मरीज को रिम्स के डेंटल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- काम की खबर: रिम्स में कैंसर रोगियों को आज डॉ रोहित देंगे परामर्श शनिवार को हुई इस जटिल सर्जरी के दौरान चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक ट्यूमर को निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद कटे हुए ...