रांची, जुलाई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में मरीजों को बेहतर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को सी-डैक और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत ऑनलाइन भर्ती एवं ऑनलाइन डिस्चार्ज प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, उप चिकित्सा अधीक्षक, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन भर्ती और ऑनलाइन डिस्चार्ज की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई। प्रशिक्षकों ने हॉस्पिटल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) के माध्यम से मरीजों के पंजीकरण, भर्ती, उपचार और डिस्चार्ज की डिजिटल प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। यह भी पढ़ें- सबको बेह...