रांची, अगस्त 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में रिम्स के सर्वांगीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह, रिम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा, सहायक निदेशक बाघमारे प्रसाद कृष्ण सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मेडिकल सीटों का ऐसे होगा विस्तार

मेडिकल सीटों का ऐसे होगा विस्तार रिम्स में एमबीबीएस (यूजी) की सीटों को वर्तमान 180 से बढ़ाकर 250 करने की तैयारी है, जिसे नेशनल मेडिकल कमीशन से शर्तों के साथ सै...