रामगढ़, मार्च 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। 72 वर्षीय सुनीता देवी का निधन रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से हृदय रोग और किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित थीं। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुनीता देवी के निधन की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। वे मिलनसार स्वभाव की महिला थी और समाज में उनका अच्छा व्यवहार माना जाता था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों में भी गहरा दुख है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बनारस के गंगा तट स्थित मुक्तिधाम में शनिवार को किया जाएगा। परिवार के लोग पार्थिव शरीर को लेकर बनारस रवाना हो गए हैं।मृतका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.