रांची, जनवरी 8 -- मुरहू, प्रतिनिधि। व्याहुत कलवार जयसवाल समाज मुरहू के कानूनी सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशुतोष भगत का गुरुवार को इलाज के क्रम में रांची स्थित रिम्स में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुरहू सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने उनके आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। अशुतोष भगत समाज के एक सक्रिय, कर्मठ और मार्गदर्शक व्यक्तित्व थे। वे लंबे समय से व्याहुत कलवार जयसवाल समाज से जुड़े हुए थे और कानूनी मामलों में समाज को नि:स्वार्थ सलाह और सहयोग प्रदान करते रहे। उनके सरल स्वभाव, न्यायप्रियता और समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। समाज के लोग उन्हें एक सज्जन, संवेदनशील और ईमानदार अधिवक्ता के रूप में याद कर रहे हैं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सुरेश प्रसाद,...