रांची, अगस्त 11 -- रांची। रिम्स के डॉक्टरों ने ब्लैडर एक्सस्ट्रोफी नामक दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित आठ वर्षीय बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। इस बीमारी में मूत्राशय पेट के बाहर खुला रहता है। यूरोलॉजी विभाग के डॉ. राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में चार विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर करीब सात घंटे तक यह जटिल सर्जरी की। डॉक्टरों ने मूत्राशय और पेट की दीवार को ठीक कर सामान्य स्थिति में ला दिया है। ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार है और वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी। यह भी पढ़ें- पांच वर्षीय बच्चे के गुर्दे के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, किडनी-यूरेटर निकालकर ट्यूमर हटाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...