रिम्स में आठ लिफ्ट दो सप्ताह से खराब, मरीज और परिजन परेशान
रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में लिफ्ट व्यवस्था चरमराने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। मरम्मत के अभाव में अस्पताल के विभिन्न भवनों के आठ लिफ्ट करीब तीन सप्ताह से खराब पड़े हैं। इसके कारण मरीजों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। रिम्स अस्पताल में कुल 46 लिफ्ट हैं, जिनमें से 8 बंद पड़े हैं। कई विभागों में दो-दो लिफ्टों के बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग मरीजों, गंभीर रूप से बीमार लोगों और उनके परिजनों को हो रही है। कोई व्हीलचेयर धकेलते हुए सीढ़ियां चढ़ रहा है तो कोई अपने बीमार परिजन को सहारा देकर ऊपर तक ले जाने को मजबूर है। यह भी पढ़ें- डिजि : ट्रामा सेंटर से नई बिल्डिंग में जाने के लिए खुला रास्ता लिफ्ट सुपरवाइजर का कहना है कि बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.