रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में शुक्रवार से तीन दिनी नियोकॉन कार्यशाला होगी। इसमें देशभर से करीब 300 शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। आयोजन सचिव डॉ किरण शंकर दास ने बताया कि पहले दिन समय से पूर्व जन्में शिशुओं की देखभाल के लिए परिचर्चा की जाएगी। दूसरे दिन नर्सों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतिम दिन एडवांस रेस्पिरेट्री केयर पर चर्चा की जाएगी। वहीं, शनिवार और रविवार को मुख्य आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य वक्ता एम्स पटना के भावेश कांत, दिल्ली के डॉ हेमंत शर्मा, डॉ पूनम अग्रवाल, डॉ गौतम रे, डॉ ललन भारती सहित, केरला के डॉ वीसी मनोज, एम्स देवघर के डॉ सोमाशेखर निंबलकर होंगे। यह भी पढ़ें- काम की खबर: रिम्स मेडिसिन में आज मरीजों को डॉ अभय देंगे परामर्श यह भी पढ़ें- नई तकनीक के उपचार से नवजात मृत्यु दर में आएगी कमी

हिंदी हिन्दु...