रिम्स में आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण
रांची, मई 9 -- रांची, वसं। रिम्स में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को फायर मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों को आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना था। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की जांच भी की गई।ओटी, आईसीयू, एनआईसीयू और एसएसआईसीयू जैसे संवेदनशील विभागों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। गंभीर मरीजों को ध्यान में रखते हुए "जीरो कैजुअल्टी" पर विशेष जोर दिया गया। मॉक ड्रिल में हाउसकीपिंग, सुरक्षा और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों ने भी हिस्सा लिया। उन्हें बिजली से जुड़ी खराबियों की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.