रांची, फरवरी 11 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में मरीज को एक्सपायरी (अवधिपार) दवा देने के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को अस्पताल ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पता लगाया जाएगा कि वाकई दवा एक्सपायर थी या नहीं और किन परिस्थितियों में दी गई। दवा के स्टॉक की भी जांच कराई जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया के दावों को हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। प्रबंधन ने कहा है कि जिसकी भी लापरवाही सामने आई, कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि दवा देने के बाद मरीज की स्थिति में किसी प्रकार बदलाव नहीं दिखा है। प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की घटना गंभीर विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.