रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में अब अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन जांच के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की अधिक संख्या और सीमित संसाधनों के चलते जांच में देरी से इलाज प्रभावित हो रहा है। ओपीडी से आने वाले मरीजों को सिटी स्कैन कराने के लिए 20 दिन आगे का नंबर दिया जा रहा है। जबकि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों को करीब 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में दूर-दराज से आने वाले मरीजों सबसे ज्यादा परेशान हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी तत्काल जांच नहीं हो पा रही है। इन्हें भी अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन के लिए पांच से सात दिन बाद का नंबर दिया जा रहा है।

गंभीर मरीजों के लिए प्राथमिकता गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि समय पर जांच नहीं होने से उपचार में देरी हो रही है। ...