रांची, जनवरी 24 -- रांची, सवांददाता। रिम्स में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। सभी कर्मियों ने भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अपनी आस्था दोहराई। सभी ने मताधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करने व अन्य लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया। निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक और सक्रिय मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह चुनाव में भाग लेकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.