रिम्स भूमि फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी की याचिका पर सुनवाई 24 को
रांची, जून 18 -- रांची। रिम्स की अधिग्रहित जमीन से जुड़े चर्चित फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से बहस के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 24 जून निर्धारित की है। यह मामला रिम्स की वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि अभियुक्तों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी वंशावली तैयार कर सरकारी अधिग्रहित भूमि को निजी संपत्ति के रूप में दर्शाने की साजिश रची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.