रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। कांके थाना क्षेत्र में रिम्स फेज-2 निर्माण स्थल पर हुए विवाद और हिंसा के मामले में अदालत ने आरोपी कमलेश राम और देवेंद्र नाथ महतो को अग्रिम जमानत प्रदान की। अपर न्यायायुक्त एमके सिंह की अदालत ने दोनों आरोपी को सशर्त राहत प्रदान की। मामला 24 अगस्त 2025 का है, जब नगड़ी में रिम्स फेज-2 के लिए अधिग्रहित जमीन पर प्रशासन सीमांकन और घेराबंदी कर रहा था। आरोप है कि निषेधाज्ञा के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंदोलनकारी वहां जुट गए और विरोध प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए। भीड़ ने कथित रूप से पुलिस पर हमला किया, महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कार्य में बाधा डाली। इस घटना में 85 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत ने आरोपी को दो सप्ताह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.