रिम्स प्रशासन सख्त, 24 घंटे में योगदान नहीं देने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
रांची, जून 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स प्रशासन ने स्थानांतरित कर्मचारियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से जारी एक कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों का पूर्व में स्थानांतरण किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक अपने नए पदस्थापन स्थल या विभाग में योगदान नहीं दिया है, उन्हें 24 घंटे के भीतर योगदान सुनिश्चित करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके वेतन पर रोक लगाने के साथ-साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। रिम्स प्रशासन से जारी आदेश के अनुसार, 27 मई को संस्थान के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण और स्थानांकन किया गया था। हालांकि, प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कई कर्मचारी अब तक अपने निर्धारित नए विभागों या कार्यस्थलों पर योगदान नहीं दे पाए हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.