रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के प्रवेश और कवरेज के लिए इंट्री पर पाबंदी लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार, अब अस्पताल परिसर में किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को बिना पूर्व अनुमति प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अस्पताल परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिम्स प्रशासन ने जारी सूचना में कहा है कि किसी भी प्रकार की रिपोर्टिंग, फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक या अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक की अनुमति आवश्यक होगी। बिना अनुमति अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का मीडिया कवरेज नहीं किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- रिम्स में आठ लिफ्ट दो सप्ताह से खराब, मरीज और परिजन परेशान प्रशासन का कहना है कि यह निर्ण...