हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । रांची स्थित राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में डेंटल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामले को लेकर हजारीबाग की भाजपा कार्यकर्ता शेफाली गुप्ता ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में यदि छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य की अन्य जगहों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। शेफाली गुप्ता ने हेंमत सोरेन सरकार को घेरते हुए कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और कमजोर पुलिसिंग का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और मामले की स्पीडी ट्रायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.