रिम्स जमीन मामले में निशा भगत की हाईकोर्ट ने केस डायरी मांगी
रांची, जून 10 -- रांची। आदिवासी संगठनों से जुड़ी निशा भगत की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। मामला रिम्स स्थित डीआईजी ग्राउंड के आसपास चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। अभियान के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य आरोपों को लेकर निशा भगत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। केस डायरी उपलब्ध होने के बाद मामले की अगली सुनवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.