रिम्स जमीन मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत
रांची, अगस्त 7 -- रांची। रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद दो आरोपियों राजेश झा और चेतन कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान कर दी। यह मामला रिम्स के लिए वर्ष 1964-65 में अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। एसीबी ने सात अप्रैल को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.