रिम्स जमीन फर्जीवाड़े में दो महिला आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत
रांची, जुलाई 20 -- रांची। रिम्स की अधिग्रहित जमीन से जुड़े चर्चित फर्जीवाड़ा मामले में दो महिला आरोपियों सुमित्रा बड़ाइक और मुन्नी कुमारी ने सोमवार को एसीबी की विशेष अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने दो निजी मुचलके पर जमानत की सुविधा प्रदान की। झारखंड हाईकोर्ट ने दोनों को दो सप्ताह के भीतर निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था, जिसके अनुपालन में उन्होंने अदालत में सरेंडर किया। गौरतलब है कि रिम्स की अधिग्रहित जमीन में कथित फर्जीवाड़े के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एसीबी ने 7 अप्रैल 2026 को चार आरोपियों राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.