रिम्स जमीन फर्जीवाड़े में आरोपी सोनू शरण की जमानत पर केस डायरी तलब
रांची, जून 29 -- रांची। रिम्स की अधिग्रहित जमीन से जुड़े चर्चित फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी के वकील को मामले की केस डायरी तथा यदि कोई जवाब हो तो उसे प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई निर्धारित की गई। आरोपी ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 23 जून को याचिका दाखिल की है। मामला वर्ष 1964-65 में रिम्स के लिए अधिग्रहित करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि उक्त सरकारी जमीन को निजी संपत्ति के रूप में दर्शाने के लिए आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर फर्जी वंशावली तैयार की। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार; याचिका में CBI जांच की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.