रांची, जून 12 -- रांची। रिम्स की अधिग्रहित जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी प्रमोद महतो की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने जवाब दाखिल किया। इस पर याचिकाकर्ता ने समय लिया। अदालत अगली सुनवाई की तारीख 18 जून निर्धारित की है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी ने 5 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की है। जांच जारी है। मामले में चार आरोपी जेल में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...