रांची, नवम्बर 18 -- रिम्स की अधिग्रहित जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने इस मामले में छह सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी), जिला अवर निबंधक और अंचल अधिकारी स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, आरोपितों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र, पद का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लेने और भ्रष्ट लोक सेवक होने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी के अनुसार, गिरफ्तार अधिकारियों में मनोज कुमार रंजन (तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर रांची), अविनाश कुमार (तत्कालीन जिला अवर निबंधक), वैभवमणि त्रिपाठी (तत्कालीन जिला अवर निबंधक), राहुल कु...