रिम्स खरीदेगा 200 वेंटिलेटर, रोबोटिक सर्जरी भी शुरू होगी
रांची, जुलाई 22 -- रिम्स में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़े निर्णय लिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई रिम्स शासी परिषद की बैठक में रिम्स के लिए 200 अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदने, रोबोटिक सर्जरी शुरू करने, नया ओपीडी परिसर बनाने और छात्रावासों का संचालन पीपीपी मॉडल पर करने जैसे बड़े निर्णय लिए गए, ताकि अधिक सुविधाएं मिले। बैठक में स्पष्ट किया गया कि रिम्स में अब मरीजों को गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत से जटिल ऑपरेशन अधिक सटीक और कम जोखिम वाले तरीके से किए जा सकेंगे। अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों की खरीद भी शीघ्र पूरी करने तथा जिन मशीनों के टेंडर पूरे हो चुके हैं, उनके खरीद आदेश तत्काल जारी करने का निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.