रिम्स के खाने से दो दर्जन मरीज और परिजन हुए बीमार
रांची, जून 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में शनिवार की देर रात अस्पताल के भोजन (खाने) से करीब 24 मरीज और परिजन बीमार पड़ गए। रात में भोजन के साथ परोसे गए अंडे को खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। मरीजों को भोजन के साथ अंडा भी दिया गया था। कुछ मरीजों ने अंडा खाया और कुछ ने परिजनों को दे दिया। जानकारी के अनुसार खाना खाने के बाद अलग-अलग वार्डों में देर रात मरीज उल्टी करने लगे। पेट दर्द के साथ सुस्त पड़ गए। इस समस्या के साथ बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ी तो फूड प्वॉजनिंग होने की शिकायत चिकित्सकों से की गई। इसे देखते हुए आनन-फानन में बीमार पड़े लोगों का उपचार शुरू किया गया।
अंडे के स्टॉक को किया गया अलग रिम्स के मरीजों के खाने के बाद बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है। बांटे गए फूड पैके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.