रिम्स कर्मी बकाया वेतन के लिए डीन से मिले
रांची, मई 30 -- रांची, सवांददाता। रिम्स में कार्यरत पैरामेडिकल, नर्सिंग व दूसरे स्थायी कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन से भुगतान की मांग की। शनिवार को रिम्स के डीन डॉ. डीके सिन्हा से मिलकर वेतन के साथ पेंशन से जुड़े मुद्दे को भी रखा। डीन ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से वेतन भुगतान में देरी हुई है। कहा कि पोर्टल की समस्या को ठीक किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक सभी कर्मियों का तीन माह के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों ने तय समय पर भुगतान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.