रिम्स इमरजेंसी के जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को पीटा
रांची, मई 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रिम्स सेंट्रल इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में रविवार तड़के तीन बजे मरीज के परिजनों के साथ मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इलाज और मरीज की स्थिति जानने के दौरान परिजनों की चिकित्सकों से कहासुनी हो गई। मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी बीच जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजन से मारपीट शुरू कर दी। परिजनों को पीटते हुए सेंट्रल इमरजेंसी से बाहर सड़क तक ले आए। एक युवक को पीटते हुए कार्डियोलोजी विभाग के मुख्य प्रवेश द्वार तक ले गए। पिटाई से उसके कपड़े तक फट गए। हालांकि रिम्स प्रबंधन ने इस घटना पर अनभिज्ञता जताई। यह भी पढ़ें- पति, पत्नी व पुत्री को मारपीट कर जख्मी किया, केस दर्ज वहीं, घटना का पता चलने पर बरियातू थाना की गश्ती पुलिस पहुंची व मरीज के परिजनों को थाना ले गई। इसी बीच जूनियर डॉक्टर भी पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.