रांची, सितम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ मंगलवार को प्रशासनिक भवन का घेराव और प्रदर्शन करेगा। संघ का कहना है कि शासी परिषद द्वारा निर्णय लिए जाने के बावजूद कर्मचारियों को एनपीएस से हटाकर पुरानी पेंशन में शामिल करने का मामला पिछले चार वर्षों से लंबित है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व सामाजिक सुरक्षा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन के अलावा, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियुक्ति व प्रोन्नति के लिए स्पष्ट नियमावली बनाना, शासी परिषद की बैठक में संघ प्रतिनिधि को विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा देना तथा वरिष्ठ लिपिक को कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत करना शामिल है। मांगों पर सुनवाई न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

हिंदी...