भागलपुर, मार्च 14 -- नवगछिया। निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु की रेलिंग पर चढ़कर कूदने का प्रयास कर रहे 15 वर्षीय किशोर को विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी और जवानों ने बचाया। किशोर परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का आठवीं का छात्र है। उसने बताया कि घर में रिमोट को लेकर के भाई से विवाद हुआ जिसके कारण वह गंगा नदी में कूदने के लिए शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पहुंचा। टीओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि किशोर के परिजनों को बुलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...