देहरादून, फरवरी 14 -- उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एसएससी भर्ती परीक्षा में स्टूडेंट्स को पास करवाने करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने शनिवार को हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। उत्तराखंड एसटीएफ और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (परीक्षा केंद्र) में छापेमारी की गई जिसके बाद गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने की एवज में 10 से 15 लाख रुपये की मांग करता था। गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षाओं में सफलता की गारंटी का दावा करते था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परीक्षा केंद्र को सील कर दिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.