सहारनपुर, फरवरी 6 -- थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में रिमाउंट डिपो ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर सेना के जवानों ने दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पास से लैपटॉप और ड्रोन बरामद हुआ है। लैपटॉप में रिमाउंट डिपो की वीडियो भी मिली है। पुलिस की शुरुआती जांच सामने आया कि दोनों युवक केंद्र सरकार से जुड़ी एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं, जिन्होंने हिंडन नदी के सर्वे के लिए ड्रोन उड़ाया था, लेकिन ड्रोन उड़ाने के लिए पुलिस-प्रशासन और सेना के अधिकारियों से अनुमति नहीं ली गई। मामले की हर बिंदू पर जांच की जा रही है। रिमाउंट डिपो में तैनात सेना के सूबेदार बालू सिंह ने कोतवाली गागलहेड़ी में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रिमाउंट डिपो परिसर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। ड्रोन रिमाउंट डिपो परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग और आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.