सहारनपुर, फरवरी 27 -- सर्वदलीय संघर्ष समिति ने रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें नगर के मध्य स्थित रिमाउंट डिपो की जमीन पर डिफेंस कॉरिडोर स्थापित किए जाने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि नगर के मध्य स्थित रिमाउंट डिपो की लगभग 2400 एकड़ खाली पड़ी जमीन का प्रभावी उपयोग जनपद के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रिमाउंट डिपो में घोड़ों और खच्चरों के प्रजनन एवं प्रशिक्षण का कार्य अब लगभग समाप्त हो चुका है, जिससे हजारों बीघा भूमि निष्क्रिय पड़ी है। समिति ने सुझाव दिया कि इस क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय द्वारा डिफेंस कॉरिडोर या कोई बड़ा औद्योगिक उपक्रम स्थापित किया जाए। समिति के सदस्य महेंद्र तनेजा ने भी जनहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.