गुमला, मई 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सिलम स्थित रिमांड होम से शुक्रवार सुबह दीवार फांदकर फरार हुए तीन बाल बंदियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहरदगा से बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को पुनः रिमांड होम भेज दिया गया है। घटना के बाद रिमांड होम प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।जानकारी के अनुसार फरार होने वाले बाल बंदियों में लोहरदगा जिले के दो तथा गुमला जिले के विशुनपुर क्षेत्र का एक किशोर शामिल था। रिमांड होम से उनके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस यह भी पढ़ें- एक नाबालिग सहित दो युवती सकुशल बरामद ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोहरदग...