मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रिमांड होम से निकलते ही दोस्त के साथ मोबाइल छिनतई में पकड़ाए किशोर की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। घटना सदर थाने के नंदपुरी मोहल्ले की है। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस किशोर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आयी। किशोर कांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में कांटी के चैनपुर निवासी लक्ष्मी साह ने पकड़ाये किशोर व उसके फरार साथी अहियापुर के शेखपुर ढाब निवासी गोलू कुमार पर एफआईआर कराई है।सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि किशोर ने पूछताछ में अपनी उम्र 18 साल से अधिक बताई है। इस वजह से उसे कोर्ट में पेश किया गया है। थानेदार ने बताया कि इससे पहले किशोर को ब्रह्मपुरा में महिला से चेन छिनतई में रिमांड होम भेजा गया था। वहां से निकलने के बाद सोमवार की रात साढ़े आठ बजे नंदपुरी में भोज खा...