गुमला, जून 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर तिर्रा सीलम स्थित संप्रेक्षण गृह गुमला में किशोर न्याय बोर्ड के तत्वाधान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवासित किशोरों ने अपने जीवन में बाल श्रम न करने, इसका विरोध करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तथा हारमोनियम और तबला बजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य कृपा खेस ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की कुंजी है और बाल श्रम बच्चों के बचपन को छीन लेता है।बोर्ड यह भी पढ़ें- बालश्रम रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : डालसा सचिव सदस्य त्रिभुवन शर्मा ने किशोरों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं बाल श्रम से दूर रहेंगे और अपने...