देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। कुंडा थानांतर्गत रिमांड होम में 17 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर शुक्रवार सुबह परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने किशोरी की साजिशन हत्या का आरोप लगाया। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अंतत: शाम में उपायुक्त के आदेश पर मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका बिहार के बांका जिला अंतर्गत बंधुआ कुरा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव निवासी मुनेश्वर राउत की 17 वर्षीया पुत्री आंचल कुमारी है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि आंचल पिछले कई वर्षों से गोड्डा जिला के मेहरमा अवस्थित ननिहाल में रह रही थी। उसी दौरान पहचान स्थानीय एक युवक से हुई थी और दोनों में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.