देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थानांतर्गत चरकीपहड़ी अवस्थित रिमांड होम में एक माह के अंदर चार नाबालिगों की मौत के मामले की जांच को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की टीम रांची से बुधवार को देवघर पहुंची। टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ रिमांड होम का निरीक्षण करते हुए वहां रह रही लड़कियों से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली। जांच के दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में जिले के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रांची से आई दो सदस्यीय टीम के साथ चाइल्ड लाइन के अधिकारी, सिविल सर्जन, एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी रिमांड होम पहुंचे थे। टीम ने सबसे पहले रिमांड होम की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं, भोजन व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उसके बाद नाबालिगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.