गिरडीह, जून 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में दहेज के लिए जला कर मार डाली गयी 32 वर्षीया पूर्णिमा पंडित के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद उसके पति रामेश्वर पंडित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी पति रामेश्वर पंडित पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद 15 जून को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत में आत्मसमर्पण के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के निर्देश पर मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि मुकेश कुमार पंडित ने आरोपी पति को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में आवेदन दिया। अदालत से अनुमति मिलने के बाद गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद आरोपी पति रामेश्वर मंडल को पुलिस ने पूछताछ के लिए 24 जून को रिमांड पर ले लिया। तीन दिनों तक गहन पूछताछ के बाद 26 जू...