बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। क्षेत्र के घिटौरा गांव में चार माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने के लिए गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को जेल से रिमांड पर लिया। उसकी निशान देही पर हमले में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए। इसके बाद उसे वापस जेल पहुंचा दिया गया। क्षेत्र के घिटौरा गांव में 21 अक्टूबर 2025 को रोहित ने सात परिजनों के साथ प्रवीण के घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसमें प्रवीण का भतीजा दक्ष गंभीर रूप में घायल हुआ था। हमले के दौरान रोहित ने प्रवीण पर भी जान से मारने के लिए गोली चलाई थी। जो उसके पैर में लगी थी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घटना के बाद रोहित न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। गुरुवार को उसे जेल से रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.