पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। एक महीने पहले गुरुद्वारा जा रहे युवक पर फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तंमचा बरामद किया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला जप्ती निवासी बादल सिंह बीते चार मार्च को घर घाअमपुर गुरुद्वारा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अपने साथियों को लेकर पहुंचे अंश पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी मजारा तराई ने बादल पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। बादल के चाचा मंजीत सिंह की ओर से अंश सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अंश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल जेल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अंश को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। इस दौरानी आरोपी की निशानदेही पर तंमचा बरामद किया गया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि रिम...