रिमांड पर लिए गए अपराधी की निशानदेही पर देसी कार्बाइन बरामद
औरंगाबाद, जून 13 -- । गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र में तालाब खुदाई का काम कर रहे ठेकेदार को लेवी के लिए धमकी देने के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण इसमें से एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसे पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर एक देसी कार्बाइन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 26 मई 2025 को बंदेया थाना के चपरा में तालाब खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा नक्सलियों के नाम पर धमकी भरा पत्र देते हुए लेवी की मांग की गई थी। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कर्मियों के द्वारा बंदेया थानाध्यक्ष को सूचना भी दी गई थी और बताया गया था कि नक्सलियों के द्वारा काम रोकने और सामान जलाने की बात कही गई है। 30 मई को पुलिस ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.