बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं, संवाददाता। सर्राफा कारोबारी के यहां से सोने की तीन चेन चोरी कर भागे आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर एक सोने की चेन बरामद की है। बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल 28 नवंबर को सदर कोतवाली के हलवाई चौक स्थित जुगल किशोर पहलादी लाल सर्राफा व्यापारी के यहां कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र पुत्र नत्थू लाल जेवर देखते समय तीन सोने की चेन लेकर चोरी करने के बाद फरार हो गया था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद सर्राफा कारोबारी ने सिविल लाइंस कोतवाली के पक्का लाल विद्या कृष्णा नगर के रहने वाले मोहित कुमार गुप्ता पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.