रिमांड अवधि पूरी, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। शहर में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर नगर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों की अवधि पूरी होने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें पुनः न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों से विभिन्न बिंदुओं पर गहन पूछताछ की। जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में शहर में अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से पुलिस ने न्यायालय में रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। यह भी पढ़ें- चोरी मामलों के खुलासे को दो आरोपी रिमांड पर अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों को 24 घंटे के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.