भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रिमझिम होटल को ध्वस्त तो कर दिया गया, लेकिन अब उसका मलबा स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। सड़क किनारे चार दिनों से पड़े मलबे के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय दुकानदारों और निवासी हर्षित कुमार, विकास कुमार, संदीप और सागर कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि तेज हवा चलने पर मलबे की धूल उड़कर दुकानों और घरों में भर रही है। बताया जा रहा है कि निगम के पास फिलहाल मलबे को सुरक्षित रखने के लिए कोई निश्चित जगह उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के नाम पर गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई यही कारण है कि इसे अब तक सड़क किनारे से नहीं हटाया जा सका है। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.