मथुरा, अप्रैल 29 -- भीषण गर्मी के बीच कुछ देर के लिए ही सही मौसम के बरसाती हुआ तो अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़क गया। तापमान के गिरने और आसमान में बादलों को छाए रहने की वजह से लोगों ने दिनभर राहत की सांस ली। सुबह के वक्त करीब 10 से 15 मिनट तक कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश के बाद मेघ थम गए। आईएमडी ने गुरुवार से पुन: तेज धूप खिलने की संभावना व्यक्त की है। बताते चलें कि जनपद अधिकतम तापमान के 43 डिग्री तक पहुंचने की वजह से लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल था। धूप की तेजी असहनीय हो चली थी। यह भी पढ़ें- आसमान में छाए बादल, तेज धूप से मिली राहत हीट वेव ने मुश्किल में डाल रखा था। परंतु, बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए तो लोगों को मौसम के बदलाव का अहसास होने लगा। सुबह करीब 9 बजे आसमान में घने बादल छा गए। हल्की हवाएं भी चलीं। कुछ देर बाद ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.