पाकुड़, अप्रैल 7 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले में मंगलवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। घने बादलों के छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और रिमझिम बारिश ने पूरे इलाके का माहौल सुहावना बना दिया। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं रहा। जैसे ही मौसम बदला, लोग घरों से बाहर निकल आए और ठंडी हवाओं व बारिश का आनंद लेने लगे। मौसम के इस बदलाव का स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ और रौनक देखने को मिली, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आई। एक राजमिस्त्री ने बताया कि दोपहर में अचानक आई इस बारिश और ठंडी हवा ने हमें गर्मी से काफी राहत दी है। अब काम करना पहले से ज्यादा आसान लग रहा है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.