रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, बढ़ी उमस
मथुरा, जून 24 -- जनपद में बीती रात से बुधवार सुबह तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महूसस की, लेकिन शाम के बाद उमस ने बैचेनी बढ़ा दी। गुरुवार से आईएमडी ने पुन: तेज धूप निकलने की संभावना व्यक्त की है। बीती रात करीब 12 बजे से रिमझिम फुहारें शुरु हो गयीं। रुक-रुक कर पूरी रात झिमझिम बारिश होती रही। सुबह के वक्त बारिश थोड़ी तेज हुई। इसके चलते यमुना स्नान करने वालों को भी राहत मिली। यमुना के घाटों पर तीर्थ पुरोहितों ने छतरी लगाकर पूजा-अर्चना करायी। बारिश के चलते गोविंद गंज से कोतवाली रोड के बीच चल रहे सड़क निर्माण के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे चलते राहगीर व वाहन चालकों को मुश्किल से गुजरना पड़ा। हालांकि बारिश शुरु होते ही नगर निगम की टीमें सपाई व्यवस्था में जुट गयीं। सुबह करीब 9 बजे बारिश तो थम गयी, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.