रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
बांका, जुलाई 20 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले में रविवार की शाम से शुरू हुई लगातार रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। वहीं, इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है और धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है। सोमवार सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान परिवार सहित खेतों में उतरकर धान की रोपाई में जुट गए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे रोपनी का कार्य सुगमता से हो रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो धान की खेती को काफी लाभ मिलेगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ेगी। लगातार वर्षा से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.