रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज भारी वर्षा का अलर्ट
अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान पर घने बादलों का डेरा रहा। लगातार नमी और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में लोगों ने कूलर और एसी बंद कर दिए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। तापमान में आई गिरावट और बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर धूप नहीं निकली, जिससे वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- UP Weather: पश्चिमी यूपी पर अगले 24 घंटे भारी! मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रिकॉर्ड बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.