रिमझिम बारिश से बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई
मेरठ, मार्च 20 -- मवाना नगर में रिमझिम बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। बंदाबांदी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खामियों के चलते बिजली कर्मचारियों को भी मरम्मत कार्य में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ढिकौली बिजलीघर पर स्थित बड़ा महादेव फीडर का केबल बॉक्स फुंक जाने से आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। इस खराबी के कारण आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रही। बड़ा महादेव फीडर से जुड़े इलाकों से कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें लो-वोल्टेज, बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, हस्तिनापुर बिजलीघर पर भी हालात बेहतर नहीं रहे। यहां से 12 उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। लगातार हो रही बारिश के चलते फॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.